दुसरे रिसेप्शन मुंबई होटल पहुंचे विराट और अनुष्का - Khabar NonStop
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद आज मुंबई में उनका दूसरा रिसेप्शन होने वाला है। इसके लिए मुंबई के सेंट रेगिस होटल में सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुष्का अपने पति विराट के संग पहुंची। इस दौरान अनुष्का ने अपने हाथों में लाल रंग के चूड़ा पहना हुआ है, तो वहीं ब्लू कलर का जम्पसूट पहनी हुईं नजर आयीं। साथ में विराट कोहली ब्लैक टीशर्ट और लोअर में दिखें। यह फोटो आज मुंबई में होने वाले रिसेप्शन से ठीक पहले की हैं।
ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी मजदूरी करके भरता है पेट
बता दें कि, ये तस्वीर विराट कोहली के फैंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। गौर हो कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई। शादी के बाद नए जोड़े ने नई दिल्ली के ताज एनक्लेव (दरबान पैलेस) में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी थी और आज (26 दिसंबर) मुंबई के होटल द सेंट रेगिस में दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।
VIDEO: धोनी की बेटी जीवा ने सुनाया क्यूट क्रिसमस सॉन्ग
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DUH2UE
Comments
Post a Comment