मुंबई की शानदार जीत, अर्जुन तेंदुलकर ने तूफानी गेंदबाजी से ढाया कहर - Khabar NonStop
क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं और अब उनकी मेहनत दिखाई भी देने लगी है। हाल ही में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कूच बेहार अंडर-19 ट्राफी में रेलवे के पांच विकेट झटके जिसकी बदौलत मुंबई ने रेलवे को हरा दिया।
बाबर की तुलना विराट से की जाने पर बाबर ने कहा कुछ ऐसा कि..
अर्जुन ने झटके 5 विकेट
दरअसल, कांदिवली के जिमखाना मैदान में खेले गये मैच में अर्जुन ने 11 ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट लिए जिसकी बदौलत मुंबई ने रेलवे को दूसरी पारी में103 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के 218 रन की मदद से 389 रन बनाए थे, जिसके बाद रेलवे की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर ही आउट हो गई फिर मुंबई ने रेलवे की टीम को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से रेलवे के बल्लेबाजी को छक्के छुड़ा दिए। अर्जुन ने दूसरी पारी में रेलवे के शुरूआती चार विकेट झटकने के बाद पारी का नौवां विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये जिससे मुंबई को रेलवे को पराजित किया। अर्जुन अगर इसी तरह अपना शानदार प्रदर्शन करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब वो भी सचिन की तरह नए कीर्तिमान लिखेंगे।
‘विरूष्का’ के रिसेप्शन में सानिया नहीं होंगी शामिल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kOKY0k
Comments
Post a Comment