ममता: गुजरात में ‘बीजेपी के लिए यह इज्जत बचाने वाली जीत’ - Khabar NonStop
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए गुजरात में नैतिक हार हुई है। और ‘‘ 2019 के लिए राज्य के लोगों ने बिल्ली के गले में घंटी बांध दी है। ‘इस घड़ी में बहुत ही संतुलित फैसला’ देने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी है। और कहा कि यह सत्तारुढ़ दल के लिए अपनी इज्जत बचाने वाली जीत है।
ममता बनर्जी: BJP जिस को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करती है वह सिर्फ बाते हैं
ममता बनर्जी ने किया ट्वीट
I congratulate Gujarat voters for their very balanced verdict at this hour.
It is a temporary and face-saving win, but it shows a moral defeat for BJP.
Gujarat voted against atrocities, anxiety and injustice caused to the common people. Gujarat belled the cat for 2019— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 18, 2017
उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि, ‘‘अस्थाई तथा अपनी इज्जत बचाने वाली यह भाजपा के लिए जीत है। उसके लिए यह नैतिक हार को दर्शाती है। गुजरात ने आम लोगों पर किए गए अत्याचार, उनके साथ की गयी नाइंसाफी एवं बेचैनी खिलाफ मतदान किया।’’ ‘भाजपा को बैकफुट पर पहुंचाने के लिए’ हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की थी।
ममता ने आधार लिंक को बताया अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरनाक
आपको बता दें सभी सीटों के न गुजरात विधानसभा चुनाव के तीजे घोषित हो गए हैं। जिसमें बीजेपी ने 99, कांग्रेस ने 77, एनसीपी ने 1, बीटीपी ने 2 सीटें जीती हैं। और निर्दलीय 3 सीटों पर विजयी रहे। कांग्रेस ने बीजेपी को उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में पटखनी दी है। राजकोट पश्चिम सीट से गुजरात के सीएम विजय रूपाणी चुनाव जीत गए है। बाबूभाई बोखरिया से कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी के हार गए है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CZSBta
Comments
Post a Comment