अमरीकी राष्ट्रपति के फ़ैसले के खिलाफ़ नगर के मुस्लिमों का ऐतजाज़ - Khabar NonStop
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी बनाने की घोषणा किये जाने के बाद से पूरी दुनिया के मुस्लिम समाज में अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ़ प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में स्योहारा में भी जुमे की नमाज़ के बाद नगर की ज़ामा मस्ज़िद से एक जुलूस नगर के विभिन मार्गों से होते हुए स्थानीय थाने पहुंचा। जहां थाना अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फ़ैसले के खिलाफ़ जमीयत-उलमा-ए -हिन्द, के बैनर तले अहले स्योहारा के मुसलमानों की ज़ानिब से अपना एतजाज़ी ख़त सौंपा।
विद्युत दरो में की गयी बढ़ोतरी ,किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति का फ़ैसले है विवादित
मालूम हो कि जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला विवादित फ़ैसला सुनाया है। तभी से पूरी दुनिया के मुसलमान उनके इस फ़ैसले के खिलाफ़ खड़े हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के फ़ैसले को विवादित इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि बैतुल मुक़द्दस मुसलमानों का क़ाबा ऐ अव्वल है। जिसपर सिर्फ़ मुसलमानों का हक़ है और बैतुल मुक़द्दस सरजमीन ऐ फ़लस्तीन का अहम हिस्सा है। जिसपर हठधर्मी दिखाते हुए इस्राईल अपना कब्ज़ा जमाये हुए है। इस्राईल की इस मुहिम में अमरीका भी उसका बराबर साथ दे रहा है। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्राईल का सामने से साथ देते हुए बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी बनाने का फ़ैसला सुना दिया जिसका व्यापक स्तर पर पूरी दुनिया मे विरोध किया जा रहा है।
10 दिनों से लापता युवक का मिला शव
आज के इस ऐतजाज़ में जमीयत-उलमा-हिन्द के नगर सदर शहर इमाम मौलाना मोहम्मद क़ामिल अंसारी, सेक्रेटरी कारी मुशाहिद, के अलावा जामा मस्ज़िद के इमाम मौलाना इम्तियाज, मौलाना अरशद हक्की, शामिल रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BTecDz
Comments
Post a Comment