जेल में लालू यादव को नहीं पसंद आया कुक का खाना, तो खुद ही बनाई सब्जी - Khabar NonStop
बिहार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है, खबरों की मानें तो वो आजकल अपने लिए खुद खाना बना रहे हैं।
पूरा मामला
बता दें की लालू यादव ने जेल के रसोई को हटाकर खुद अपने लिए तोरई और करेले की सब्जी बनाई। इतना ही नहीं, लालू ने अगले दिन अपने लिए कटहल और सहजन की सब्जी भी बनाई थी। लालू प्रसाद यादव जेल में पूरी तरह शाकाहारी हो गए हैं। उन्हें जेल में अब हरी सब्जियां दी जा रही हैं।
डोमिनिक गणराज्य: देसी शराब पीने से 12 लोगों की मौत, 24 बीमार
कुक ने की लालू के खाने की तारीफ
लालू प्रसाद यादव कुछ दिन पहले जेल की मेस में पहुंच गए। यहां कुक को हटाकर उन्होंने अपनी पसंद की नेनुआ की सब्जी, अरहर दाल और करेले की भुजिया खुद तैयार की। लालू के लिए दरभंगा से भी ताजी सब्जियां मंगाई गईं। जेल के कुक भी उनके खाने की तारीफ कर रहे हैं। आरजेडी के एक कार्यकर्ता ने लालू के लिए पटना से खैनी लाकर दी है। जेल के कुक ही लालू को खैनी बनाकर दे रहे हैं।
हर रोज पढ़ते हैं अखबार
लालू को हर रोज अखबार दिया जाता है। जिस सेल में लालू को रखा गया है वहां टीवी लगा हुआ है। टीवी पर लालू सिर्फ कुछ चुनिंदा चैनल ही देख सकते हैं। लालू की सेल में अटैच बाथरूम भी है। मछली और अंडे के शौकीन लालू जेल में पूरी तरह शाकाहारी हो गए हैं। लालू ने एक बार कहा था कि भगवान शिव ने उन्हें सपने में दर्शन देकर मांसाहार छोड़ने की बात कही तब से लालू ने मांसाहार खाना छोड़ दिया है।
दिल्ली: चलती कार में 20 साल की लड़की से गैंगरेप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DVvZdP
Comments
Post a Comment