sss

; //]]>

उत्तरकाशी में पुलों के बनने-गिरने का सिलसिला जारी - Khabar NonStop

Uttarkashiउत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी के पास बना बैली ब्रिज दो ट्रकों के एक साथ चलने से अचानक ध्वस्त हो गया है। बता दें की उत्तरकाशी में पुल टूटने की घटना कोई नई नहीं है। यहां तो इंजीनियरिंग और लापरवाही ने यहां पुल टूटने का रिकार्ड बना दिया है। रिकॉर्ट कुछ यूं बनाया है की इस सीमांत जिले में पिछले नौ सालों में अकुशल इंजीनियरिंग और ओवरलोडिंग वाहनों के चलते सात पुल ध्वस्त हो चुके हैं।

पूरी घटना

जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी में 190 फिट लंबा बैली ब्रिज गुरुवार दो ओवरलोड एलपी वाहनों के एक साथ पुल से गुजरने के कारण कारण ध्वस्त हो गया। डीएम ने मौके पर बीआरओ एवं लोनिवि को निर्देश दिये कि वह देर शाम तक अस्सी गंगा में  हयूम पाइप डालकर और एप्रोच सड़क बनाकर अस्थाई वैकल्पिक मार्ग बनाए। वहीं पुल टूटने के कारण गंगोत्री हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। इन्हें टूटे पुल के सहारे अस्सी गंगा को पार करना पड़ा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CiS45e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop