बिग बॉस में सबसे बड़ा यू टर्न… - Khabar NonStop
बिग बॉस का घर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख कर आप हैरान हो जायेंगे क्योंकि हुआ ही कुछ ऐसा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं शिल्पा और हिना खान की। दोनों के बीच दोस्ती की शुरुवात हो गयी है। कभी एक दुसरे की दुश्मन कहीं जाने वाली हिना और शिल्पा में दोस्ती होती दिखाई दे रही है जिससे अर्शी को अब तकलीफ हो रही है।
BIGG BOSS 11: तीन गुना पैसे लेने की खबर पर दिव्या ने दिया ऐसा रिएक्शन
हिना और शिल्पा में हुई दोस्ती
दरअसल, बिग बॉस के अनसीन एपिसोड में शिल्पा और हिना के बीच करीबियां देखने को मिली जिसमें हिना खान शिल्पा के साथ बात करती नजर आ रही हैं। यहां तक कि दोनों विलेज टास्क के दौरान विशाल डडलानी की साथ में चुटकी लेते हुए भी दिखाई दीं। यही नहीं किचन टॉक के दौरान दोनों आमने सामने बैठे कई बातें शेयर कर रही थीं। वहीं , फैन क्लब पर शेयर किए गए एक वीडियो में शिल्पा हिना खान को कहती नजर आ रही हैं कि जब से हम दोनों की बातचीत शुरू हुई है तभी से अर्शी को बहुत तकलीफ हो रही है। इसका मतलब ये है कि,अब हिना और शिल्पा एक जुट होकर अर्शी खान को निशाना बना रही हैं।
हिना को छोड़ सभी हुए नोमिनेट
वैसे ये बदलाव नॉमिनेशन के बाद से देखने को मिला है जिसमें घर के सात सदस्य नॉमिनेशन हुए हैं सिवाए हिना खान के जो नॉमिनेशन से बच गईं हैं। बिग बॉस के नोमिनेशन के लिए गए बड़े फैसले से घर में सदस्यों में जो बदलाव आया है उस पर यकीन करना मुश्किल हो गया है।
डिजाइनर ने लगाया हिना पर मांगे हुए कपड़े पहनने का आरोप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DbFlC5
Comments
Post a Comment