’जेहाद’ से देंगे अमन का पैगाम, अयोध्या में हुआ पोस्टर लॉन्च - Khabar NonStop
सालों से चल रहे अयोध्या में राम-मंदिर विवाद वाले स्थान पर एक्टर हैदर काजमी ने अपनी हिंदी फिल्म ‘जेहाद’ का पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर लॉन्चिंग करते समय दौरान हैदर का कहना था कि आज जेहाद को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है, उसी को साफ करने के लिए ‘जेहाद’नाम से हमने फिल्म बनाई है।
जुरासिक वर्ल्ड 2’ का टीजर रिलीज
फिल्म का प्रमोशन
6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी है। हैदर ने इससे दो दिन पहले अयोध्या में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। उन्होंने इस विवाद पर कहा, ” राम जन्म भूमि पर विवाद है, मगर ये राम की भूमि है यहां राम मंदिर बने। इस पर तो कई लोगों की सहमति है। मस्जिद लखनऊ, अलीगढ़ में बन जाएगी। लेकिन मेरा मनना है कि देश में जो नफरत है वो खत्म होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि आज हर इंसान जेहाद के नाम से नफरत करने लगा है और ऐसे वक्त में दिल को छू लेने वाली फिल्म का निर्माण किया है।
सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ थिएटर में कर रही जनता का इंतजार
काजमी का कहना है
इसी दौरान काजमी का कहना है कि वास्तव में जेहाद को आतंकवाद से जोड़ कर देखा जाता है और लोग सीधा इसे कश्मीर से जोड़ देते हैं। ये केवल कश्मीर तक ही नहीं है। जहां भी आतंकवाद है वो सब इसके शिकार हैं। जेहाद के सहीं मतलब से लोग अब-तक अंजान है, जो हम इस फिल्म के जरिये लोगों के सामने लेकर आ रहे हैं।
जेहाद का मतलब
उन्होंने कहा जेहाद का मतलब ये होता है की अपने अंदर के क्रोध और शैतान को मारना, न कि इसके नाम पर बंदूक उठाकर बेकसूर लोगों को मारना। राकेश परमार फिल्म ‘जेहाद’ के निर्देशक है और फिल्म में नवोदित नायिका अल्फिया मुख्य नायिका निभा रही हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Byk2sH
Comments
Post a Comment