कांग्रेस सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ पर आरक्षक ने तानी बंदूक - Khabar NonStop
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से लोकसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ पर उनके ही सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने बंदूक तान दी। सुरक्षाकर्मी द्वारा कांग्रेस नेता पर अचानक बंदूक तान देने से घबराये उनके अन्य सुरक्षाकर्मियों ने आरक्षक को काबू में लेकर उसकी बंदूक छीनी और अनहोनी होने से बचा लिया।
भोपाल: पीडीएस घोटाले का खुलासा, दर्ज की गई प्राथमिकी
सुरक्षाकर्मी ने अचानक संसद पर तानी बंदूक
One of the policemen deployed for security of (Congress MP) Kamal Nath ji suspiciously pointed the gun towards him at airport. We have suspended him and are investigating the matter: Neeraj Soni,ASP Chhindwara #MadhyaPradesh http://pic.twitter.com/oI9MyNnhNS
— ANI (@ANI) December 15, 2017
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने बताया कि सांसद कमलनाथ इमलीखेडा हवाई पट्टी पर फ्लाइट से दिल्ली के लिए जाने वाले थे। अचानक एअरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा में ही तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने उन पर बंदूक तान दी। आरक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी सिटी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
केन-बेतवा नदी संबंध परियोजना के बाधाओं के बारे में अनजान नितिन गडकरी!
घटना के कारण का पता नही, आरक्षक हिरासत में
प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता और कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि अरोपी कांस्टेबल जिसका नाम रतनेश पंवार बताया जा रहा है, ने सांसद महोदय के ऊपर अचानक बंदूक तान दी थी। घटना के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। यह आरक्षक इससे पहले कुंडीपुरा थाने में तैनात था। 14 दिसंबर शाम 4 बजे उसकी ड्यूटी सांसद कमलनाथ की सुरक्षा में लगाई गयी थी। हालांकि उसने यह क्यों किया इसका कारण अभी तक नही पता चल पाया है। घटना के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ हवाई जहाज से सकुशल दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
मध्य प्रदेश सरकार की अनोखी योजना ‘आनंद शिविर’, सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zg4vzg
Comments
Post a Comment