अफवाहों के बीच हलकान रहा दिन, बीजेपी ने मारी बाजी - Khabar NonStop
सुलतानपुर। नगर पालिका का मतगणना रुझान सुनने के लिए कालेज परिसर व हाईवे पर खड़ी भीड़ दिन भर अफवाहों के बीच हलकान रही। कभी किन्नर को रनर सुनते और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जातीं। कभी बसपा और सपा प्रत्याशियों के आगे बढ़ने का गणित भाग करते रहे। शाम तक व्यवस्थापक की तरफ से चल रही गणना की असल तस्वीर नहीं पेश की गई। इससे कामधाम छोड़ अपने चेयरमैन प्रत्याशी को जानने आए लोगों में निराशा देखी गई।
70 लाख के घोटाले का खुलासा, अधिकारी निलंबित
40 मिनट की देरी से खुले थे मतपत्र
वैसे तो मतगणना की पूरी तैयारियां की गई थीं। दक्षिणी छोर पर मीडिया सेंटर बना था। बैरीकेटिंग के ऊपरी सिरे पर छत के हिस्से में स्पीकर भी लगे थे। हर राउंड की घोषणा करने की तैयारी थी। 40 मिनट देरी से बैलेट खुले। मतपत्रों के बंडल बनने लगे। लोगों में रुझान जानने का जुनून बढ़ता गया। गणना मेजों पर जाकर पार्टी व प्रत्याशी समर्थकों ने पूछताछ शुरू की। प्रत्याशी समर्थक मेजों से गणना पर्ची का रुझान लेकर खुले परिसर में पहुंचने लगे। आम लोग व मीडिया भी इसी ओर मुड़ गई।
दहेज़ उत्पीड़न: माँ बेटे को तीन साल की जेल
बीजेपी प्रत्याशी ने मारी बाजी
पहले दो राउंड तक निर्दल प्रत्याशी सोनम किन्नर को रनर होने की चर्चा उठी। जबकि दोनों राउंड में बसपा प्रत्याशी सायरा भाजपा की बबीता का पीछा करती रहीं। अंतिम दोनों राउंड की गणना में भी सोमन के रनर के स्थान पर होने की बात कही गई। जबकि फाइनल में वे तीसरे स्थान पर खिसक गईं। व्यवस्थापकों की तरफ से घोषणा नहीं होने के चलते रुझान जानने को पहुंचे लोग भ्रामक सूचना लेते रहे और धड़कनें बढ़ाते रहे। आखिर में अंतिम सूचना मिली की सुल्तानपुर की चेयरमैन बीजेपी प्रत्याशी बबिता जायसवाल होंगी। परिणाम जानने के लिए उत्सुक उपस्थित लोगों में तमाम चेहरे यह सुनकर खुश हुए वहीं तमाम ऐसे चेहरे भी थे जो मायूसी से अपने गंतव्य को चले गये।
अब कांग्रेसी भी आए पद्मावती के विरोध में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Am7rLW
Comments
Post a Comment