भगवा रंग में रंग रहा यूपी… - Khabar NonStop
यूपी में जहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भगवा रंग में रंगी बस देखने की ख़बर सामने आई थी तो वहीं मंडी समिति से जो तस्वीरें आज सामने आई हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है कि योगी सरकार, उत्तर प्रदेश को भगवा रंग में, रंगने वाली है। ख़बर बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद से है जहां अनाज, फ़ल,और सब्ज़ी मंडी समिति को पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। अधिकारी कैमरे के पीछे तो इसे ऊपर से आया आदेश बता रहे हैं लेकिन कैमरे के सामने आने पर इसे खुद का पसंदीदा कलर बता रहे हैं।
ये तस्वीरें बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में स्थित नवीन फ़ल मंडी, और सिकन्द्राबाद में स्तिथ अनाज मंडी की हैं आप जहां तक देखेंगे वहां तक सिर्फ भगवा ही भगवा रंग नज़र आएगा यूपी में योगी सरकार काबिज़ हुई, और रंग बदलने का सिलसिला शुरू हो गए, कुछ चीजों के रंग तो खुद सीएम योगी ने भगवा रंग में बदलवा दिए और कुछ चीजों के रंग, अधिकारी इसलिए बदलवा रहे हैं ताकि योगी सरकार को खुश किया जा सके। सिकन्द्राबाद में स्तिथ फ़ल, सब्ज़ी, और अनाज मंडी भी शायद इसी लिए भगवा रंग में नज़र आ रही हैं क्योंकि इससे पहले दीवार, और द्वार अलग रंग में देखे जाते थे, और हर मंडी में रंग भी अलग पाए जाते थे। लेकिन अब मंडी अनाज की हो, सब्जी की हो, या फिर फ़ल की हो, सबने एक ही चोला ओढ़ रखा है, और वो चोला है, भगवा रंग का चोला।
बीजेपी की बंपर जीत, योगी का जादू बरक़रार
बसों के बाद मंडी सिमिति ने ओढ़ा भगवा चोला…….
अधिकारी का पसंदीदा रंग बना, भगवा रंग!
फ़ल, सब्ज़ी, और अनाज मंडी पर चढ़ा भगवा रंग……
क्या भगवा रंग में, रंगने वाला है उत्तर प्रदेश ?
दरसल सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में स्थित फल, सब्ज़ी, और अनाज मंडी में पहली बार पेंट पॉलिश का काम हुआ है। अगर इससे पहले की बात की जाए तो भगवा रंग में रंगे इन मुख्य द्वार, इन दीवारों के रंग पीला और सफेद हुआ करता था। लेकिन शायद अधिकारीयों को लगता है कि सूबे के मुखिया को भगवा रंग पसन्द है तो इन्हें भगवा रंग में ही रंगवाया जाए जिससे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इन अधिकारियों से खुश हों।
हमारी टीम ने जब इस मुद्दे पर मंडी निरीक्षक से बात की तो जनाब कैमरे के पीछे तो इसे ऊपर से आया आदेश बता रहे थे, लेकिन जैसे ही निरीक्षक को कैमरे से रूबरू कराया गया तो भगवा रंग को अपना पसंदीदा रंग बताने लगे।
जहां अधिकारी इसे निर्माण के बाद पेंट होने और कुछ ही जगह कलर बदलवाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं बुलन्दशहर की फ़ल, सब्जी मंडी में तैनात सुरक्षाकर्मी बता रहा है कि किस तरह अलग-अलग रंग की इन दीवारों ने अब भगवा चोला ओढ़ा है।
हालांकि, रंग तो अक्सर सरकारों के साथ बदल जाते हैं, लेकिन बदलाव यूपी के अधिकारियों के रगों में दौड़ रहे भ्रष्टाचार में आना चाहिए, यूपी में बढ़ते अपराध के बाद भी सुस्त पड़ी ख़ाकी पहने कानून के रखवालों में आना चाहिए, क्योंकि जिन उम्मीदों के साथ यूपी की अवाम ने पूर्ण बहुमत देकर, मुख्यमंत्री योगी को यूपी की सत्ता पर बिठाया है, आज के इन हालातों पर योगी सरकार के लिए वो चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
जिस बूथ पर डाला CM योगी ने वोट वहीं हार गयी बीजेपी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A2Ikif
Comments
Post a Comment