भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार - Khabar NonStop
बिजनौर। हरियाणा राज्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारकर लिंग परीक्षण के रैकेट का पर्दाफाश किया। टीम ने दो महिला दलाल सहित पांच लोगो को हिरासत में लिया है। स्वस्थ्य विभाग के अनुसार लिंग जाँच के नाम पर छब्बीस हजार रुपये की वसूली की जाती थी।
पंचायत ने प्यार करने के लिए परिवार समेत युवक को दी ऐसी सजा…
फ़िल्मी अंदाज में छापेमारी, रैकेट का खुलासा
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से जिले में लिंग जाँच करनेवाले अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। बिजनौर जिला, भ्रूण लिंग परीक्षण का केंद्र बनता जा रहा था। हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर फ़िल्मी अंदाज़ में छापेमारी कर लिंग जाँच रैकेट का आखिरकार खुलासा कर दिया। दरअसल लिंग परीक्षण पर हरियाणा में सख्ती से प्रतिबंध होने के चलते बिजनौर एक लम्बे समय से ऐसे अनैतिक कार्य का केंद्र बना हुआ है।
जन्मदिन के मौके पर गरीब को उपहार में दिया शौचालय
महिला सहित पांच लोग हिरासत में
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम दलाल के माध्यम से एक महिला को साथ लेकर फ़िल्मी अंदाज़ में बिजनौर जिला मुख्यालय के चाहशीरी मोहल्ला स्थित ब्रज अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंची। जहाँ टीम ने लिंग परीक्षण रंगे हाथो पकड़ा। अनैतिक कार्य में लिप्त चार महिला सहित पांच लोगो को टीम ने हिरासत में ले लिया। केंद्र संचालक को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फ़िलहाल बचा लिया गया है। मीडिया ने जब स्थानीय स्वास्थ विभाग के अधिकारियो से लिंग परीक्षण पर कार्रवाई के विषय में जानकारी चाही तब वे बगले झांकते नज़र आये।
बिजनौर की महापंचायत रही शांतिपूर्ण, प्रशासन ने ली चैन की सांस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2D3xVAP
Comments
Post a Comment