गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण - Khabar NonStop
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, कांग्रेस पार्टी आज से तीन दिवसीय शिविर में चुनावी परिणाम का विश्लेषण करेगी। इस सम्मलेन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सिरकत करेंगे। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने कहा, ‘चिंतन शिविर’ के दौरान, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जिलेवार चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेंगे और 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रोड मैप पर चर्चा करेंगे। गौरतलब हो इस चुनाव में कांग्रेस सत्ता तो नही पा सकी लेकिन उसकी सीटें 61 से बढ़कर 77 हो गयी हैं। कांग्रेस के सहयोगी भारतीय जनजातीय दल ने दो सीटें जीतीं, और एक निर्दलीय समर्थन के साथ, कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन की संख्या 182 सदस्यीय विधानसभा में सरल बहुमत से 12 कम है।
इस दिन होगा गुजरात की नई सरकार का शपथ ग्रहण, CM पर चर्चा शुरू
तीन दिवसीय शिविर में तय होगा 2019 का रोडमैप
कांग्रेस ने गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन शहरी इलाकों में अपनी पैठ बनाने में विफल रही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी जिन्होनें गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने संवाददाताओं से कहा, “गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा करने के उद्देश्य से ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया है और 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और लोगों के साथ जुड़ने के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया है।” दो दिन के लिए यह शिविर मेहसाणा में होगा उसके बाद तीसरे दिन इसका आयोजन अहमदाबाद में किया जायेगा।
गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’
प्रदेश प्रभारी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट और अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया है। उन्होनें कहा कई जगहों पर लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था लेकिन बीजेपी ने उसे अपने पक्ष में स्थानांतरित करवा लिया। कांग्रेस के महासचिव और गुजरात के प्रभारी प्रभारी अशोक गहलोत ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और भाजपा पर “सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग” करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया।
गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BVxo6a
Comments
Post a Comment