डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को रंगे हाथों पकड़ा, किया ट्वीट - Khabar NonStop
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को रंगे हाथों पकड़ा है। ट्रंप ने ट्वीट करके चीन की चोरी पकड़ने की बात कही है। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा है कि वह चीन के इस कदम ने निराश हो गए हैं। उन्होनें लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र में बैन के बाद भी चीन उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ति कर रहा है, यह निराशाजनक है।
इज़राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में बनाई योजना
ट्रंप ने लिखा ये
Caught RED HANDED – very disappointed that China is allowing oil to go into North Korea. There will never be a friendly solution to the North Korea problem if this continues to happen!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 28, 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “रंगे हाथ पकड़ा- बहुत निराशाजनक है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने की इजाजत दे रहा है। यदि ऐसा लगातार होता रहा तो उत्तर कोरिया की समस्या का कभी शांतिपूर्ण ढंग से समाधान नहीं हो सकेगा।”
अब FACEBOOK को भी देना होगा आधार नंबर
चीन ने दिया था स्पष्टीकरण
दक्षिण कोरिया के एक समाचार पत्र पर छपी रिपोर्ट के बाद चीन ने अपना स्पष्टीकरण दिया था। चीन ने कहा उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ति करने पर प्रतिबंध है लेकिन उसे बेचने पर नहीं। ईसे पहले भी दक्षिण कोरिया की तरफ से चीन पर अवैध रूप से उत्तर कोरिया को तेल की सप्लाई का आरोप लगाया था। परमाणु और मिसाइल परीक्षण को लेकर उत्तर कोरिया और अमेरिका में तनाव बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप की लाख धमकियों के बाद भी उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं कर रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने दबाव बनाने के लिए संयुक्त राष्ट संघ में उत्तर कोरिया पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध की प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव पारित हो गया था।
H1B वीजा नियमों में ट्रंप प्रशासन करने वाला है बड़ा बदलाव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lo8dPb
Comments
Post a Comment