जन्मदिन स्पेशल: जीव को गोल्फर नहीं बनाना चाहते थे मिल्खा सिंह - Khabar NonStop
जीव मिल्खा सिंह का जन्म 15 दिसम्बर, 1971 में हुआ था, उनका जन्म चंडीगढ़ मं हुआ था। जीव मिल्खा सिंह विश्व में भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाने जाते है। वह भारत के अतिश्रेष्ठ रनर मिल्खा सिंह के पुत्र हैं।
करियर
जीव मिल्खा सिंह ने सर्वप्रथम 13 वर्ष की आयु में दिल्ली में गैर-व्यावसायिक टूर्नामेंट-अमेरिकन एक्सप्रेस चैंपियनशिप जीती। अमेरिका में कुछ अमेचर टूर्नामेंट खेल कर अपनी गोल्फ प्रतिभा को निखारा। जीव भारत के पहले गोल्फ खिलाड़ी हैं जिन्हें यूरोपियन टूर 115 का सदस्य बनाया गया है। जीव एशिया पी.जी.ए. टूर में 1990 के दशक से लगातार भाग लेते रहे हैं और अनेक प्रतियोगिताओं में जीतते रहे हैं। 1997 में यूरोपियन टूर क्वालीफाइंग स्कूल में वह सातवें स्थान पर रहे और अगले वर्ष वह उसके सदस्य बन गए।
6 वर्ष तक जीव कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सके
छह वर्ष तक जीव कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सके। ऐसा लगता था कि वह कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाएंगे।
-परन्तु 2006 का वर्ष जीव के लिए आश्चर्यजनक रूप से कामयाबी का वर्ष रहा जो उनके लिए अनेक बड़ी उपलब्धियों के साथ खुशियां लेकर आया।
-जनवरी 2006 में उन्होंने शुरुआत पाकिस्तान ओपन में दूसरे नम्बर पर रहकर की थी जो टाई रहा था।
-अप्रैल 2006 में जीव ने ”वाल्वो चाइना ओपन” जीता। वे इस खिताब को जीतने वाले अर्जुन अटवाल के बाद दूसरे भारतीय हैं।
-यह खिताब जीतकर 6,66,660 यूरो का चेक पाया। यह उनके कैरियर की सबसे बड़ी जीत रही।
-वाल्वो चाइना ओपन में सफलता उनके लिए एक नई शुरुआत के समान थी। उनका कहना था- ”मेरे लिए यह एक रिलीफ था।
-कई बार मैं यह सोचकर निराश हो जाता था कि मेरे साथ इतना गलत क्यों हो रहा है ? मैं हमेशा अनुशासित रहा हूँ, लेकिन सफलता मुझे नहीं मिल रही थी।
-मैंने आशा और मेहनत जारी रखी और वह दिन आ गया जब मैंने ‘वाल्वो चाइना ओपन’ जीत लिया ।
-इसके पश्चात् उन्होंने 10 मुख्य फिनिश हासिल किए जो एशियाई व यूरोपीय टूर पर हासिल किए।
-उन्होंने स्पेन में ‘वाल्वो मास्टर्स’ जीता जिससे उन्हें एक अत्यन्त प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त हो गया।
-फिर यू.बी.एस. ‘हांगकांग ओपन’ में उन्हें तीसरी पोजीशन हासिल हुई जिससे उन्हें प्रतिष्ठित पहली रैंकिंग मिली।
-यह उपलब्धि पाने वाले भारत के ज्योति रंधावा, अर्जुन अटवाल के बाद वह तीसरे भारतीय हैं। वह एशिया के टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
-नवम्बर 2006 में जीव मिल्खा सिंह ने पहला ‘कैसियो वर्ल्ड ओपन गोल्फ’ खिताब जापान में जीत लिया।
-इस खिताब के साथ-साथ उन्होंने 2 करोड़ 80 लाख येन की पुरस्कार राशि भी प्राप्त की।
-न्यूजीलैंड के डेविड स्मेल आखिर में जीव से दो शॉट पीछे छूट गए और उन्हें दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।
-इस जीत के पश्चात् जीव विश्व रैंकिंग में 63वें नंबर पर आ गए थे ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CamOEV
Comments
Post a Comment