sss

; //]]>

बीजेपी पर राहुल का हमला, चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी करने पर कहा ये - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

गुजरात। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को गुजरात के लिए चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी करने के लिए निशाने पर लिया है। काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी पर सवाल दागा है। उन्होनें कहा अभी तक बीजेपी ने गुजरात चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र तक नही जारी किया है। राहुल गाँधी ने कहा गुजरात के लिए बीजेपी के पास विजन और आईडिया दोनों नहीं है। गौरतलब हो 9 दिसंबर को गुजरात चुनाव के प्रथम चरण का मतदान होगा। 7 दिसंबर को चुनाव प्रचार का अभियान बंद हो गया है।

राहुल गांघी: BJP नेताओं से कहा गलती हो जाती है लव यू ऑल

राहुल गाँधी ने कहा ये 

गुरुवार 7 दिसंबर को राहुल गाँधी ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट के माध्यम से कहा, “बीजेपी ने गुजरात की जनता का अविश्वसनीय रूप से तिरस्कार किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हो चुका है, लेकिन बीजेपी की ओर से अभी तक सूबे की जनता के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। गुजरात के भविष्य के लिए बीजेपी ने न तो कोई विजन पेश किया है और न ही किसी तरह का आइडिया।”

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘राम मंदिर को चुनावों से जोड़ रही है कांग्रेस’

कांग्रेस ने किये हैं लोक-लुभावन वादे

कांग्रेस पार्टी पहले ही गुजरात के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र पेश कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पात्र में ‘खुश रहे गुजरात, खुशहाल गुजरात’ का नारा दिया है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में लोक लुभावन वादों में कोई कमी हिन् छोड़ी गयी है। पार्टी ने गुजरात में किसानों का कर्ज माफ़ करने, बिजली की कीमत आधी करने और 20 लाख युवाओ को रोजगार देने , 10 रुपये लीटर पेट्रोल सस्ता करने और छात्रों को लैपटॉप स्मार्टफोन देने जैसे वादे किये हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने फ्लैट बनवाने तथा पाटीदार को आरक्षण देने का भी वादा किया है।

बीजेपी नेता ने राहुल गाँधी को कहा ‘बाबर भक्त-खिलजी का रिश्तेदार’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jtNvgN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop