sss

; //]]>

बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाश घायल - Khabar NonStop

Bulandshahr

 

यूपी के बुलन्दशहर पुलिस और बदमाशों में उस वक्त मुठभेड़ हो गई, जब बदमाश कोतवाली देहात के सुल्तानपुर में डकैती की घटना को अंजाम देकर भागने के फिराक में थे। लेकिन बुलन्दशहर में एक महीने में 9 डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश में ककोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और बुलन्दशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के चोला स्टेशन पर घेर लिया।

बुलन्दशहर: दुकान लूटने आए बदमाशों पर पब्लिक पड़ी भारी,पुलिस रही नाकाम

पुलिस की माने तो दो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झौंक दिया। वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई लगभग एक घंटे की मुठभेड़ में लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई। वहीं इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि बुलन्दशहर कोतवाली देहात प्रभारी, तपेश्वर सागर, और स्वाट टीम प्रभारी भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी की पकड़े गए दोनों बदमाश किस गिरोह से ताल्लुक रखते हैं और कहीं बुलन्दशहर में होने वाली लगातार लूट की घटनाओं को कहीं ये गिरोह ही तो अंजाम नहीं दे रहा था। इसके साथ ही पुलिस की टीम ओर से अभी भी चोला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला कर, बाकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने महिला से नकदी और कुंडल लूटे, फरार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l7ekqZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop