sss

; //]]>

रवीन्द्र जडेजा ने रचा इतिहास.. - Khabar NonStop

Ravindra Jadeja

 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज से रवीन्द्र जडेजा बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब अपने प्रदर्शन से स्पिन ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट टी 20 मुकाबले में नया इतिहास रच दिया है। जडेजा ने एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का नया कारनामा किया है।

रोहित ने दिया ऐसा तोहफा, भावुक हुईं रीतिका

बाएं हाथ के बल्लेबाज रवीन्द्र जडेजा ने 64 गेंद पर 154 रनों की तूफानी पारी खेली और इस पारी की बदलौत उनकी टीम जमानगर ने अमरेली को 121 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। दिव्यराज चौहान के साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा 19वें ओवर में आउट हुए लेकिन पारी के 15वें ओवर के दौरान जडेजा ने ऑफ स्पिनर नीलम वमजा के ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, वमजा के दो ओवर में जडेजा ने 48 रन बनाये। अंत में उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 239 रन बनाए।

बता दें कि, इससे पहले जब जडेजा को श्रीलंका दौरे से बाहर किया गया था उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था। लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ होम सीरीज में बाहर होने के बाद एक बार फिर अपने बल्ले से उन्होंने चयनकर्ताओं को करारा जवाब दे दिया है।

दोहरे शतक के बाद रोहित ने WIFE को यूं किया KISS



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BewvD1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop