पीएम की रैली में हुई शामिल तो पति ने कहा तलाक-तलाक-तलाक - Khabar NonStop
लखनऊ। बरेली में एक महिला के लिए पीएम नरेद्र मोदी के लिए धन्यवाद रैली में जाना सबसे बड़ा दर्द बन गया। जी हां इस रैली में जाने के कारण से महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय वाहन लूट गैंग का खुलासा
कौन थी महिला
मालूम हो की पीड़ित महिला का नाम फायरा है। फ़ायरा दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी की धन्यवाद रैली में शामिल हुई थी। शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार 3 तलाक़ के खिलाफ सख्त कानून लेकर आ रही है इसलिए ये धन्यवाद रैली निकाली गई थी। इसमें तलाक़ पीड़ित महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं।
पीलीभीत: अंतर्राज्यीय वाहन लूट गैंग का खुलासा
पति ने पूछा कहा गई थी….
फ़ायरा रैली में शामिल होने के बाद जब अपने घर पहुंची तो पति ने पूछा कहा गई थी? दबब फ़ायरा ने पति को बताया कि वो पीएम मोदी की धन्यवाद रैली में गई थी। इस बात से नाराज पति ने उसे ‘तलाक़ तलाक़ तलाक़’ कहकर एक साल के मासूम बेटे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। बता दें की फायरा और दानिश की लव-मैरिज शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी दानिश का अपनी मामी से अवैध संबंध है और उसका एक बेटा भी है। जिस वजह से दोनों में आये दिन कलेश होने लगा। जब दानिश को मौका मिला तो उसने फ़ायरा को 3 बार तलाक़ बोलकर हमेशा के लिए अपनी ज़िन्दगी से अलग कर दिया। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी का कहना है कि वो फ़ायरा को इंसाफ दिलाकर रहेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqdvnX
Comments
Post a Comment