विराट ने शाहरुख को छोड़ा पीछे - Khabar NonStop
विराट कोहली मंगलवार को हनीमून मनाकर लौटे हैं लेकिन आते ही उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को झटका दे दिया है। उन्होंने ब्रांड वैल्यू में शाहरुख को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली की शादी पर सवाल उठाने वाले BJP नेता को गौतम गंभीर का जवाब
दरअसल, राइज ऑफ द मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वेल्यूएबल सेलीब्रिटी ब्रांड्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 1440 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। पिछले साल की अपेक्षा इसमें 56 फीसदी की ब़़ढोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे स्थान पर शाहरुख रहे जिनकी ब्रांड वैल्यू में 1060 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।
इस ब्रांड वैल्यू की रिपोर्ट पर प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता-डेफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक और भारत, जापान और दक्षिणपूर्व एशिया के रीजनल हेड वरुण गुप्ता ने कहा, “जब से हमने अपनी रैंकिंग प्रकाशित करनी शुरू की है, तब से पहली बार शाहरुख खान शीर्ष रैकिंग से फिसले हैं और उनकी जगह विराट कोहली ने ली है। अब कोहली उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ब्रांड्स की पहली पसंद बन गए हैं।”
इस बल्लेबाज ने सिर्फ एक बॉल में बना डाले 11 रन..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BS7vnQ
Comments
Post a Comment