sss

; //]]>

सुबह देर से सोकर उठना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने दे दिया तलाक - Khabar NonStop

Triple Talaq

 

रामपुर। गुरुवार को संसद में तीन तलाक बिल पर चर्चा हो रही है तो वहीं तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो सुबह देर तक सो रही थी।

क्या है मामला ?

दरअसल, मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर-प्रदेश के रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में तीन तलाक पर तमाम सख्ती के बाद भी एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह सुबह देर से सोकर उठी। इसके बाद अपनी पत्नी को घर से निकालकर ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने लिया एक्शन

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची और ताला तोड़कर उसे घर में प्रवेश करवाया। पीड़ित महिला के पति पर आरोप है कि आये दिन कासिम बिना वजह बीवी की पिटाई किया करता था। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी तब पड़ोसियों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवाया था। पिटाई के कारण गुलअफशा रात में सो नहीं पाई थी इसी वजह से मंगलवार सुबह उसकी आंख देर से खुली तो कासिम ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

किचन का काम भी बन सकता है तलाक की वजह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lk60o4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop