गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने कतार में लगकर किया मतदान - Khabar NonStop
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मतदान किया। उन्होंने साबरमती के राणिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। प्रधानमंत्री वोटिंग के बाद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर कुछ देर पैदल भी चले। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री का चलना “रोड शो” के बराबर होता है, ऐसे में उन्होनें आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
गुजरात चुनाव: ‘विकास’ से चला रथ ‘पाकिस्तान’ के रास्ते ‘मंदिर-मंदिर’ होकर रुका ‘मशरूम’ पर
बड़े भाई से लिया आशीर्वाद
Ahmedabad: PM Modi casts his vote at booth number 115 in Sabarmati's Ranip locality. #GujaratElection2017 http://pic.twitter.com/HJIMny2Cvi
— ANI (@ANI) December 14, 2017
अहमदाबाद स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी दोपहर के बाद मतदान बूथ नंबर 115 पर पहुंचे। वोट करने के लिए प्रधानमंत्री ने कतार में अपनी बारी का इंतजार किया। मतदान के बाद, बूथ से बहार निकलकर उन्होंने अपने बड़े भाई सोमभाई मोदी से मुलाकात की, और उनसे आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मां हीराबेन (95) ने सुबह ही गांधीनगर में मतदान किया था। मोदी कई वर्षों से अहमदाबाद में एक मतदाता रहे हैं। 13 साल तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। आज सुबह, प्रधान मंत्री मुंबई में थे, जहां उन्होंने भारतीय नौसेना की नवीनतम पनडुब्बी आईएनएस कालवारी को देश के हवाले किया और उसके बाद अहमदाबाद में वोट करने के लिए पहुंचे।
‘जिसने 10 साल तक देश को लूटा, उसे विकास कैसे दिखेगा’: बीजेपी
प्रधानमंत्री का सड़कों पर चलना नियमों का उल्लंघन
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधान मंत्री मोदी का आज सड़कों पर चलना नियमों का उल्लंघन है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की, उनके एक टीवी साक्षात्कार पर ईसी ने नोटिस जारी किया है।
अल्पेश ठाकोर: मोदी रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम खाकर हो रहे लाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2o3Og4S
Comments
Post a Comment