sss

; //]]>

मां को सलाम नहीं करोगे तो क्या अफजल को करोगेः नायडू - Khabar NonStop

Naiduउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करने वालों को एक बार फिर से पटखनी दी है। एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा वंदे मातरम् के बारे में विवाद होता है। इसका मतलब है मां तुझे सलाम…। इसमें किसी को क्या परेशानी है। अगर मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरु को करेंगे?”

नेपाल में आया 5.2 तीव्रता वाला भूकंप

जानें पूरा मामला

वेंकैया गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद् के दिवंगत अध्यक्ष अशोक सिंघल की बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। वेंकैया ने 1995 में दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं बल्कि जिंदगी जीने का रास्ता है। हिंदूवादी होना संकुचित विचारधारा नहीं, यह बड़े स्तर पर फैली भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

महिला को सरेआम पीटकर फाड़े कपड़े, शराब बेचने की शिकायत से थे नाराज

वैंकेया का कहना है

वैंकेया ने कहा कि हिंदू धर्म सालों से चली आ रही भारतीय संस्कृति और परंपरा है। इसमें पूजा-पाठ के तरीके अलग हो सकते हैं, लेकिन जिंदगी जीने का रास्ता एक जैसा है। भारतीयों के अहिंसावादी रवैये के चलते हर टॉम, डिक और हैरी (एक फिल्म के कैरेक्टर) देश पर हमला करते हैं, शासन करते हैं और लूटपाट करते आए हैं। हमारी संस्कृति ऐसी नहीं है कि किसी देश पर हमला किया हो। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम है। इसका मतलब है पूरी दुनिया एक परिवार है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ADQA7r

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop