sss

; //]]>

अन्ना हजारे ने संबोधित की जनसभा, मोदी सरकार पर साधा निशाना - Khabar NonStop

Anna Hazare

बुलंदशहर। आज बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक जनसभा को संबोधित किया। अन्ना हजारे ने बुलंदशहर के लोगो से 23 मार्च 2017 को एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में इकठ्ठा होने का आह्वान किया। अन्ना हजारे को सुनने के लिए हजारों की संख्या में बच्चे, जवान, बूढ़े और महिला जनसभा में पहुँचे। अन्ना हजारे ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को जमकर कोसा।

अस्पताल की लापरवाही से शिशुओं की मौत के बाद CMO ऑफिस का घेराव

युवाओं को जागरूक होने का दिया संदेश

2011 के आंदोलन के बाद अन्ना हजारे एक बार फिर से देश की राजनैतिक पार्टियों से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रहे है। अन्ना हजारे इस समय पूरे देश के भ्रमण पर निकले है अन्ना हजारे आज बुलंदशहर पहुँचे। अन्ना हजारे ने बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया। अन्ना ने युवाओं को जागरूक होने के लिए कहा। उन्होनें कहा कि अगर असली आज़ादी का आनंद लेना चाहते हो तो देश के लिए और देशवासियों के लिए जीना और मरना सीखो।

छात्रों ने किया 1090 हेल्पलाइन के बारे में महिलाओं को जागरूक

अन्ना ने मनमोहन को लिखे थे 70 ख़त

अन्ना ने कहां की कोई भी सरकार लोकपाल बिल लाना नही चाहती। कांग्रेस के शासन में उन्होंने मनमोहन सिंह को एक दो नही पूरे 70 खत लिखे और मनमोहन सिंह ने एक भी पत्र का जबाब नही दिया तो उन्हें दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। अन्ना के अनशन से डर कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्ना हजारे को वचन दिया था कि देश के हर प्रदेश में लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी जिसके बाद अन्ना हजारे ने अपना अनशन तोड़ दिया था। लेकिन तब से लेकर आज तक कुछ नही हुआ।

नरेंद्र मोदी कर रहे वादाखिलाफ़ी

मोदी सरकार बनने के बाद अन्ना हजारे फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी तक 30 लेटर लिख चुके है लेकिन मोदी सरकार ने आज तक किसी भी पत्र का कोई जबाब नही दिया है। अन्ना ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी वादाखिलाफी कर रहे हैं। उससे ये साफ है कि या तो मोदी के पास समय नही या फिर मोदी सरकार सत्ता के मद में चूर हो गई है।

अन्ना हजारे: उम्मीद हैं कि कोई नया ‘केजरीवाल’ इससे पैदा नहीं होगा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cjcjjo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop