चचेरे भाई ने नाबलिग को अगवा कर किया बलात्कार - Khabar NonStop
सबसे पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया, नाबालिग छात्रा के साथ चचेरे भाई ने कथित तौर पर उसे अगवा करके कई दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। अतर्रा थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह क कहना है कि अतर्रा कस्बे की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 अक्तूबर को अपने घर से विद्यालय गई थी।
अस्पताल की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत
पप्पू उसे अगवा कर सूरत ले गया
इसी बीच उसका चचेरा भाई प्रेम उर्फ पप्पू उसे अगवा कर सूरत ले गया और उसके साथ कई दिन तक बलात्कार करता रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर कल प्रेम के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि पीड़ित छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
दिल्ली में आज विराट-अनुष्का की शादी का रिसेप्शन, PM को दिया न्योता
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यूपी में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। बलिया रेवती थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि किशोरी का अपहरण गांव के ही सोनी साहनी ने नौ जून को किया था। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता द्वारा रविवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सोनी ने किशोरी को गुजरात के सूरत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BR1qrJ
Comments
Post a Comment