कुंवारे हैं तो जल्दी कर ले शादी, नहीं तो हो सकती है ये बड़ी बिमारी - Khabar NonStop
अगर आपको लगता है की आप शादी करके फंस गए है तो आपको गलत लगता है। शादी करके आप एक बिमारी से बच गए है जिस बिमारी का नाम डिमेंशिया है। हाल ही में हुए शोध में सामने आया है कि शादीशुदा लोगों में कुंवारे लोगों के मुकाबले डिमेंशिया का खतरा कम होता है।
पहली डेट होती है हमेशा खास तो रखें ये ध्यान
जानें शोध के बारे में
साइकाइट्री जर्नल में प्रकाशित हुए इस स्टडी की मानें तो जीवनभर कुंवारे रहने से डिमेंशिया का खतरा 42 फीसदी तक बढ़ जाता है। साथ ही जो लोग पार्टनर की मृत्यु होने की वजह से लंबे समय तक अकेले रहते हैं उनमें आम लोगों के मुकाबले इस बीमारी का खतरा 20 फीसदी तक ज्यादा होता है।
क्या है डिमेंशिया…
डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आप चीजों को भूलने लगते हैं, आप का मूड स्वींग होने लगता है, काम में आपका मन नहीं लगता और साथ ही आप चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि, इस बीमारी में व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता के साथ चीजों को याद रखने की क्षमता भी कम हो जाती है।
जानें किस उम्र में शादी करना होता है बेहतर
लंदन के ‘यूनिवर्सिटी में हुआ शोध
बता दें की यह शोध लंदन के ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज’ के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है। इस स्टडी में 15 दूसरी संबधित स्टडीज की रिपोर्ट्स को इस्तेमाल किया गया है। जिसमें दुनियाभर के 8,00,000 से भी ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है। शादी और डिमेंशिया का एक दूसरे से गहरा ताल्लुक है। क्योंकि शादीशुदा जीवन में पार्टनर्स द्वारा एक दूसरे को सपोर्ट और ख्याल रखने से डिमेंशिया का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि हमारी लाइफस्टाइल का हमारी मानसिक सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k6zhC3
Comments
Post a Comment