sss

; //]]>

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर,धर्मांतरण कर जबरन करवाई शादी - Khabar NonStop

2017_12image_00_41_49788953011-llपाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपों के बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन और फिर शादी के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है।

थार गांव का मामला

ये मामला थार गांव में हुई इस वारदात को लेकर पिता ने हर जगह मदद के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उसने पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई।

पटरी पर दौड़गी भारत की पहली ‘स्वदेशी ट्रेन’ ये है खास बात

पिता का कहना

पिता हीरो मेघावर ने कहा कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। वहीं लड़की का पता अब तक नहीं लगाया जा सका है। पिता का कहना है की कि शहर के कुलीन लोगों ने उसे बताया है कि नसीर लुंजो नाम के व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कराकर उसकी बेटी से निकाह कर लिया है।

मेघावर का कहना

कुछ दिनों पहले उनके घर में कुछ लोग जबरन घुस आए। सारे परिवार को बंधक बनाकर लड़की को अगवा कर लिया गया। पिता ने कहा आरोपियों के पास हथियार थे, इस वजह से वह चाहकर भी विरोध नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत घटना के तुरंत बाद ही दे दी गई, लेकिन अभी तक उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है।

ग्रीक में मुख्य कोर्ट हाउस के बाहर बम विस्फोट

पुलिस अधिकारी अमीर सौद का कहना

अमीर सौद ने कहा कि केस दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को लड़की का धर्म परिवर्तन संबंधी दस्तावेज मिले हैं। जिसमें सिंध हाईकोर्ट में अगवा लड़की व उसके पति की तरफ से याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। अदालत 17 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kX574I

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop