नोएडा में पेड़ से लटका मिला दो सगी बहनों का शव - Khabar NonStop
उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों युवतियों की पहचान कर ली गयी है जिनमें से एक की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मी और दूसरी बहन की पहचान 14 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। लेकिन मामले में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्या है या आत्महत्या है। हालांकि, परिजनों ने इसे हत्या बताया है। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे जब वो उठे तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है और दोनों बहनें गायब हैं। किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाकर बाहर गए तो देखा कि दोनों बहनों के शव पेड़ से लटके हैं। परिजनों का आरोप है कि उनके जेठ का लड़का रवि कुछ दिन पहले मुंबई से एक लड़की को भगाकर लाया था और बाद में मृतक लड़कियों के घर पर भी रहा। इस बात का रवि के घरवाले विरोध कर रहे थे। रवि के घरवालों को शक था कि मृतका के घरवाले इस मामले में रवि का साथ दे रहे हैं और यही वजह हो सकती है कि उनकी बेटियों की हत्या कर दी गयी है।
दरअसल, मामला कोतवाली सेक्टर 49 के क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गयी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l083y2
Comments
Post a Comment