सीएम ने वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश नारायण शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया - Khabar NonStop
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री दुर्गेश नारायण शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शुभचिन्तकों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
डाॅ0 भीमराव रामजी अम्बेडकर जी का चित्र लगाने के दिए गए निर्देश
पत्रकारिता शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे
ज्ञातव्य है कि श्री दुर्गेश नारायण शुक्ला ने हिन्दी दैनिक विश्वामित्र के कानपुर संस्करण में लम्बे समय तक कार्य किया। बाद में वे पत्रकारिता शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय तथा उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के सलाहकार भी रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Clcttq
Comments
Post a Comment