मैच के बीच बुमराह के लिए आयी बुरी खबर, साबरमती नदी में मिला दादाजी का शव - Khabar NonStop
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लापता दादाजी का शव अहमदाबाद के साबरमती नदी में पाया गया है। वहीं बुमराह की बुआ ने दावा किया है कि, बुमराह की मां ने उनके पिता को अपने पोते से मिलने नहीं दिया था।
IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, गहरे संकट में भारत
दरअसल, बुमराह की बुआ ने बताया कि, ‘जसप्रीत की मां ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि हमारे परिवार से कोई भी उनके बेटे से किसी तरह से संपर्क करने की कोशिश न करे। उन्होंने जसप्रीत का नंबर देने से भी इनकार कर दिया।’ बता दें कि जसप्रीत बुमराह अपनी मां और परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। उनके पिता का निधन तब हो गया था जब वह सिर्फ 7 साल के थे।
रविवार को जिस वक्त बुमराह के दादाजी का शव मिला उस वक्त वह टीम इंडिया की तरफ से धर्मशाला में मैच खेल रहे थे। वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी एम एम जाडेजा ने बताया कि, श्रीमती कौर ने आठ दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी और कहा था कि वे दोपहर डेढ़ बजे से गायब हैं और उनका फोन भी बंद हैं। पिछले दो दिन से लापता दादा संतोख सिंह बुमराह (84) का शव रविवार को अहमदाबाद में साबरमती नदी से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बुमराह के दादाजी ने आत्महत्या की है।
IND Vs SL : टीम इंडिया 112 रन बनाकर आउट, एमएस धोनी ने सम्भाली पारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B3bCwR
Comments
Post a Comment