लखनऊ के जितेश सिंह बने ‘मिस्टर इंडिया’, मानुषी छिल्लर को करना चाहते हैं डेट - Khabar NonStop
लखनऊ। लखनऊ का नाम रोशन करके पूरे देश का नाम रोशन किया है। जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया। जितेश ने यह खिताब 17 लोगों को पछाड़कर हासिल किया है।
जितेश सिंह देव को मिस्टर इंडिया का खिताब जीते
लखनऊ के निवासी जितेश सिंह देव को मिस्टर इंडिया का क्राउन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत ने पहनाया। जितेश अब मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप पवन राव रहे।
वीडियो: सड़को पर नाचने लगी अंकिता लोखंड़े
जितेश ने कहा
इस सफलता के बारे में बात करते हुए जितेश ने कहा कि मैंने खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। मुझे आत्मविश्वास की ताकत हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया। मेरे पास कहने को कोई शब्द ही नहीं थे।
इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की शिक्षा
मूल रूप से लखनऊवासी जितेश ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के मोस्ट पॉपुलर स्कूल सिटी मॉनेसरी से पूरी की है और उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की है। जितेश सिंह से जब पूछा गया कि वो किस ब्यूटी क्वीन के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो उनका जवाब था मानुषी छिल्लर।
अक्षय की फिल्म पैडमैन का ट्रेलर रिलीज, देखें
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kxnih1
Comments
Post a Comment