चीन ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका - Khabar NonStop
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार का असर 50 अरब डॉलर वाली (32 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) प्रोजेक्ट पर भी पड़ने लगा जिसको देखते हुए चीन ने इस प्रोजेक्ट को मिलने वाले फंड रोक दिया है।
हिन्द महासागर में चीन से खतरा, भारत ने उठाया ये कदम
दरअसल, CPEC के तहत बनने वाले प्रोजेक्टस में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, फिलहाल चीन सरकार ने CPEC के तहत बनने वाले रोड नेटवर्क की तीन परियोजनाओं की फंडिंग को रोक दिया है। चीन के इस फैसले से पाकिस्तान नेशनल हाइवे अथॉरिटी (NHA) के अरबों डॉलर की सड़क परियोजनाओं को करारा झटका लगेगा. वहीं, पाकिस्तान अपने दोस्त चीन के फैसले से हैरान है।
चीन सरकार फंड पर नई गाइडलाइंस जारी के बाद ही फैसला करेगी।अब चीन के इस फैसले से पाकिस्तान की सड़क परियोजनाएं ठप हो जाएंगी। उनमें 81 अरब रुपये की लागत से बनने वाला 210 किमी लंबा डेरा इस्माइल खान-झोब रोड, 19.76 अरब रुपये की लागत से बनने वाला 110 किमी लंबा खुजदार बसिमा रोड और 8.5 अरब रुपये की लागत से बनने वाला 136 किमी लंबा राजकोट से थाकोट के बीच काराकोरम हाइवे शामिल हैं।
चीन: अरुणाचल चीन का हिस्सा है, नदी को प्रदूषित करने का सवाल ही नहीं
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BAERUb
Comments
Post a Comment