sss

; //]]>

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना.. - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

 

अहमदाबाद। राहुल गाँधी गुजरात चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा के साथ पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने मीडिया बातचीत के दौरान पीएम मोदी की सी-प्लेन यात्रा पर भी सवाल उठाए साथ ही अपने मंदिर दर्शन को लेकर सफाई दी।

राहुल ने कहा, मुझे जब मौका मिलता है मैं मंदिर जाता हूं, मंदिर जाना गलत है क्या? मैं जब भी मंदिर जाता हूं तो प्रार्थना करता हूं कि गुजरात के लोगों को सुनहरा भविष्य मिले।राहुल ने मीडिया के सामने कांग्रेस के वादों को सामने रखते हुए कहा कि कोई भी चुनाव मुद्दों पर जीता जाता है लेकिन भाजपा मुद्दों से भागती रही। हमने सवाल पूछे लेकिन जवाब नहीं मिला। पीएम मोदी ने अपने भाषणों में कहीं भी भ्रष्टाचार का जिक्र तक नहीं किया।

गुजरात चुनाव: प्रथम चरण की वोटिंग शुरू, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर

राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जय शाह को लेकर कुछ नहीं कहा। उनके भाषणों से पता लगता है कि वो कितने घबराए हुए हैं। पिछले 22 सालों में गुजरात में एकतरफा विकास हुआ है और वो विकास 5-10 लोगों को लिए था। हर किसी को उसका अधिकार नहीं मिला। वहीं, मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर राहुल ने कहा कि, मैंने यह साफ कर दिया कि इस तरह की चीजे में बिल्कुल सहन नहीं करूंगा। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने इस पद पर रहते हुए मनमोहन सिंह जी के लिए जो भी कहा वो भी ठीक नहीं था।

गौरतलब है कि, गुजरात में पहले चरण का मतदान हो चुका है जल्द ही दुसरे चरण का मतदान होने वाला है जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेज हैं।

बीजेपी ने गुजरात में तीन-चौथाई बहुमत से जीत का किया दावा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Av2fGx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop