sss

; //]]>

देश का सांप्रदायिक आधार पर बंटवारा नहीं होना चाहिए: बराक ओबामा - Khabar NonStop

us-president-barack-obama

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 300 युवाओं से सीधी बातचीत की। ओबामा इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ भी की। साथ उन्होंने बताया कि वो अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं जिन्हें दाल बनाने की रेसिपी पता है।

सांप्रदायिक आधार पर बंटवारा सही नहीं

इस दौरान,ओबामा ने कहा, ‘एक देश को सांप्रदायिक आधार पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा कुछ मैंने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत तौर पर और साथ ही अमेरिका में लोगों को कहा है…। दरअसल, लोग एक-दूसरे के बीच मतभेद को बहुत स्पष्ट रूप से देखते हैं, लेकिन समानताओं को भुला देते हैं।’

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज होंगे दिल्ली में, दिल्लीवासी ने दी ये सलाह

सभी को साथ खड़ा होना होगा

ओबामा ने कहा, “मैं इस देश में रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट बनने वाला पहला अमेरिकी प्रेसिडेंट था। हम व्हाइट हाउस मे दीपावली भी मनाते हैं। आज अमेरिका में लाखों भारतीय हैं और वहां की इकोनॉमी ही नहीं, बल्कि हर सेक्टर में योगदान दे रहे हैं। हम लोगों में बहुत कुछ कॉमन है। जैसे डेमोक्रेसी और कल्चर। कुछ सेक्टर ऐसे हैं जहां आज भी काम किए जाने की जरूरत है। बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हमें खड़ा होना है।”

यंग लोग कराए दूसरों को जागरूक

वहीं, हेल्थ अवेयरनेस के सवाल पर ओबामा ने कहा, “मुझे लगता है कि यंग लोगों को इस बारे में दुनिया को अवेयर करना होगा, क्योंकि उनके पास हेल्थ के बारे में ज्यादा जानकारी होती है। विकसित देशों में हेल्थ की सुविधाएं ज्यादा हैं, लेकिन बीमारियों को रोकने के लिए और काम किए जाने की जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि माताओं को प्रसव से पहले सावधानियां रखनी चाहिए। साफ पानी मिलना चाहिए और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम किया जाना चाहिए। इसके लिए पैसा भी जरूरी है। न्यूट्रिशन एक अहम मसला है। ज्यादा नहीं, लेकिन भोजन सेहत को बेहतर बनाने वाला हो। नैचुरल फूड्स को तरजीह दी जानी चाहिए। इससे हमारे किसानों और हमें दोनों को फायदा होगा।”

ट्रांसजेंडर ने पूछा, क्या मैं आपको गले लगा सकती हूँ ?

बता दें कि, इस कार्यक्रम को Obama.org, फाउंडेशन के फेसबुक पेज और यूट्यूब पर लाइव किया गया और इस दौरान एक ट्रांसजेंडर सोशल एक्टिविस्ट ने कहा, “मैंने भीख मांगी, सेक्स वर्कर रही और आज आपसे प्यार करती हूं। मेरे कई सवाल हैं। मेरे पास यहां आने के पैसे नहीं थे। एक एनजीओ ने यहां तक पहुंचाया। मेरा सवाल है कि राज्य ट्रांसजेंडर से भेदभाव क्यों करता है? मैं कैसे अपने सवालों और परेशानियों का हल करा सकती हूं। हम भी समाज का हिस्सा हैं? मैं आपको गले लगा सकती हूं?” ओबामा ने इस सवाल के जवाब में कहा, “जरूर, लेकिन इस प्रोग्राम के बाद।”

गौरतलब है कि, ये पहली बार नहीं है जब बराक ओबामा भारत दौरे पर आये हों इससे पहले वो पहली बार प्रेसिडेंट के तौर पर आए थे।

J&K: पीडीपी युवा विंग के नेता को मिला ओबामा का बुलावा

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iylxmS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop