दिल्ली सरकार ने मैक्स अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द - Khabar NonStop
नई दिल्ली-शुक्रवार को दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया गया है। इस अस्पताल पर जिंदा नवजात शिशु को मृत घोषित करने का आरोप था।
बता दें कि, दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए एक 6 महीने की गर्भवती महिला वर्षा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अस्पताल ने दोनों बच्चों को मृत बताकर ‘शवों’ को पॉलिथिन में लपेटकर परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त परिजनों ने एक बच्चे में हरकत देखी, जिसके बाद नवजात को एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उस नवजात की भी मौत हो गई। इस मामले के सामने बाद दिल्ली सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अब अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले ही कहा था कि जांच में अगर अस्पताल दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्येन्द्र जैन का कहना है कि जांच की फाइनल रिपोर्ट आ गई है। मैक्स अस्पताल में पुराने मरीजों का इलाज चल सकता है। मरीज चाहे तो छोड़कर जा सकते हैं। अस्पताल उन्हें मजबूर नहीं कर सकता।
पंचायत सदस्य को मारी गोली मार हमलावर फरार, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ka51q0
Comments
Post a Comment