दिल्ली में बेरहमी से की पत्नी की हत्या, मसूरी की खाई में फेंकी लाश - Khabar NonStop
दिल्ली। दिल्ली में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए एक अजीबोगरीब हरकत कर डाली। पति ने करीब 300 किमी दूर जाकर हजारों फिट की ऊंचाई से शव को नीचे फेंक दिया। ये खौफनाक वारदात दिल्ली के रानी बाग इलाके के हर्ष विहार की है।
यहाँ प्रधान और अधिकारी मिलकर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लगा रहे पलीता…
जानें पूरा मामला
तीन दिसम्बर को पति ललित जैन और पत्नी सिल्की में झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद लाश को कार में रखा और ठिकाने लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मसूरी ले गया और वहां ले जाकर खाई में फेंक दिया। किसी को उस पर शक न हो इसलिए वो अपनी पत्नी को तलाशने लगा और 11 दिसम्बर को रानी बाग थाने की पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
जम्मू और कश्मीर में पारा शून्य से काफी नीचे, हो रही कड़ाके की ठंड
पुलिस को हुआ शक
पुलिस को ललित के बयानों पर शक होने लगा। पुलिस ने जांच तेजी से आगे बढ़ाई और जांच के दौरान पुलिस को ललित के मकान के सामने के लगे सीसीटीवी कैमरों से वो फुटेज मिली, जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस को मिली सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में ललित बोरे में बंद पत्नी की लाश कार में रखता हुआ नजर आ रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bgxa6T
Comments
Post a Comment