दहेज की मांग के बाद दुल्हन ने किया शादी से इंकार - Khabar NonStop
कोटा। राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ दुल्हे की दहेज़ की डिमांड को देखते हुए दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दरअसल, दुल्हे की और से फेरों से ठीक पहले दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग के बाद महिला डेंटिस्ट ने डॉक्टर से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता अनिल सक्सेना कोटा मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ प्रफेसर हैं, उन्होंने बताया कि, शादी वाले दिन दहेज की मांग से हमें गहरा सदमा लगा। शनिवार को सगाई के दिन दूल्हे को एक कार और 10 ग्राम के सोने के 5 सिक्के दिए गए थे। लेकिन शादी के दिन लड़के वालों ने एक करोड़ रुपये नकद और गहनों की मांग की।
दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, फरार
दुलहन के परिवारवालों ने बताया की शादी के लिए पहले ही तैयारियों और दहेज पर पहले ही 30 से 35 लाख खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा लड़के को कार भी दी गयी थी। लड़के वालों की तरफ से दहेज की और मांग किए जाने के बाद दुल्हन के माता-पिता ने अपनी बेटी से बात की जिसके बाद दुल्हन ने दुल्हे से बात भी की लेकिन दूल्हे के अपने माता-पिता की मांग पर अड़े रहे जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया और मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
दहेज़ उत्पीड़न: माँ बेटे को तीन साल की जेल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nAH7c8
Comments
Post a Comment