केस के लिए पैसे नहीं, सीज खाता खुलवाने के लिए लिखा खत:हनीप्रीत - Khabar NonStop
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के हर काम में उनका साथ देने वाली आर्थिक तंगी में है। अंबाला जेल में सजा काट रही हनीप्रीत के पास अपना केस लड़ने के लिए वकीलों को देने तक के पैसे तक नहीं हैं।
सरोजनी नगर मार्केट की 24 घंटे होगी निगरानी, NGT का निर्देश
जानें पूरा मामला
हनीप्रीत ने इसके लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा है और सीज हुए अपने तीनों बैंक अकाउंट खुलवाने की गुजारिश की है। पंचकूला में हुई भारी हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हनीप्रीत जेल में बंद है। ‘उसने जेल प्रबंधन से कहा है कि मेरे पास केस लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं।’
हनीप्रीत ने का कहना
हनीप्रीत का कहना है कि उसके सीज हुए तीनों बैंक अकाउंट खुलवाए जाएं। यदि उसके अकाउंट नहीं खुलवाए जाएंगे तो वह निजी वकील कर अपनी पैरवी नहीं कर पाएगी। उसके पास वकीलों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। देशद्रोह के आरोप में जेल बंद हनीप्रीत पंचकूला में हुई हिंसा के बाद रोहतक से फरार हो गई थी। 38 दिन बाद पंजाब से गिरफ्तार हुई थी।
मुंबई में हाईवे पर गिरे ओले, चक्रवात ओखी ने दी दस्तक
3 बैंक खाते सीज
इस दौरान वह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में रही थी। इसी बीच पुलिस ने डेरे के बैंक खातों के साथ ही हनीप्रीत के भी 3 बैंक खाते सीज कर दिए थे। अब एसआईटी ने हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें हनीप्रीत को ही पंचकूला हिंसा की साजिश रचने का आरोपी बताया गया है। साथ ही कहा उन्हीं के इशारे पर सब हुआ है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BzPeb0
Comments
Post a Comment