sss

; //]]>

विमला जैसवाल: मॉर्निंग वॉक करने वालो को अब नहीं आएगी कूड़े की दुर्गन्ध - Khabar NonStop

pilibhit

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में शहर की बेपटरी चल रही सफाई व्यवस्था अब जल्द ही पटरी पर आने की संभावना है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शहर बासियों को मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़कों पर बिखरे कूड़े के ढेर से अब नहीं गुजरना पड़ेगा। और न ही कूड़े की दुर्गन्ध लोगो को सतायेगी।

सफाई व्यवस्था में किया फेरबदल

दरअसल शहर की नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष विमला जैसवाल ने स्थाई डलावघर का इंतजाम न होने की समस्या के चलते चली आ रही सफाई व्यवस्था में फेरबदल कर उसे बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत शहर में अब रोजाना तीन बार साफ सफाई होगी और रात्रि में भी अब कूड़े का उठान होगा। वहीं स्थाई डलावघर न होने के चलते शहर के सभी 27 वार्डो का कूड़ा करकट भी अस्थाई कूड़ा घरों में डाला जा रहा था। जवकि मौजूदा हेल्थ मैनुअल के अनुसार पांच हजार की आवादी पर 14 सफाईकर्मी तैनात होने चाहिए, लेकिन इसे शहर का दुर्भाग्य ही कहा जाये कि इतने बड़े शहर की सफाई व्यवस्था मात्र 189 स्थाई सफाई कर्मचारियों के कंधो पर टिकी हुई है। आपको बता दें बेपटरी सफाई व्यवस्था के पीछे स्थाई डलाव घर का न होना बताया जा रहा है। अब सफाई व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नई कवायद शुरू की गई है।

पीलीभीत में वाहन चैकिंग के दौरान दिखी पुलिस की मनमानी

शहर में होगी तीन बार सफाई

इस नई व्यवस्था के तहत अब तक शहर की साफ-सफाई एक बार होती चली आ रही थी, लेकिन अब रोजाना तीन बार सफाई हुआ करेगी। और रात्रि के समय में कूड़े का उठान किया जाएगा।

सफाईकर्मियों को मिलेगी डेढ़ गुना मजदूरी

खास बात यह कि नगर पालिका रात्रि में कूड़ा उठान के एवज में सफाईकर्मियों को डेढ़ गुना अधिक मजदूरी देगी। साथ ही शहर में 100 बड़े डस्टबिन रखवाये जाएंगे।

क्या कहना है पालिकाध्यक्ष का

इस संबंध में पालिकाध्यक्ष विमला जैसवाल ने बताया कि स्थाई डलावघर का इंतजाम न होने तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास शुरू किये जा रहे हैं। शहर में तीन बार सफाई करने व रात्रि में कूड़ा उठान की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही शहर के प्रत्येक वार्ड में बैठक कर समस्याएं जानी जाएँगी और उन तमाम समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के प्रयास किये जायेंगे।

पालिकाध्यक्ष ने शहरवासियों से की अपील

साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष ने शहरवासियों से कूड़ा उठान से पूर्व डस्टबिन में कूड़ा डालने और नाले नालियो में पॉलीथिन आदि न डालने की अपील की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BcNLeR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop