अल्पेश ठाकोर: मोदी रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम खाकर हो रहे लाल - Khabar NonStop
अहमदाबाद। कांग्रेस में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले शामिल हुए ओबीसी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला है। मंगलवार को यानी कि आज अल्पेश ने कहा कि मोदी की तरह पहले उनका रंग गहरा हुआ करता था, लेकिन उनके गाल अब लाल हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम मोदी खा रहे हैं, जिस कारण उनके गाल लाल हो रहे हैं।
मोदी का मेगा शो, रोड शो की योजना रद्द होने पर सी-प्लेन का प्लान
अल्पेश ने कहा
एक सभा को संबोधित करते हुए गुजरात में अल्पेश ने कहा, ‘मुझसे किसी ने पूछा कि पीएम मोदी की अच्छी सेहत का क्या राज है? मैंने सोचा आखिर क्या हो सकता है। फिर गौर करने के बाद मैंने भी सोचा कि कुछ तो बात है। पीएम मोदी की 35 साल पहले की तस्वीर उठाकर देखिए, पीएम बिल्कुल मेरी तरह मोदी तो डार्क थे। और अब देखिए.. कैसे हो गए हैं… तो वह क्या खा रहे हैं कि लाल होते जा रहे हैं? फिर वह मशरूम खा रहे हैं।’ ये मुझे पता चला।
हार्दिक: अगर मोदी चुनाव जीत रहे तो गला खराब होने पर रैली क्यों कर रहे
एक महीने में एक करोड़ 20 लाख रुपये की मशरूम
अल्पेश ने कहा कि उन्होंने इस खास मशरूम के बारे में पता लगवाया। कोई आम मशरूम नहीं है यह मशरूम । जो मशरूम पीएम मोदी खाते हैं, वह ताइवान से मंगाया जाता है। 80 हजार रुपये इस एक मशरूम की कीमत है। और रोजाना मोदी चार लाख रुपये का मशरूम खा जाते हैं। पीएम मोदी केवल मशरूम खाने में ही एक महीने में एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर देते हैं।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nRbRpv
Comments
Post a Comment