पाकिस्तान उच्चायोग को ‘चप्पल’ भेंट करेंगे भाजपा नेता तजिंदर बग्गा - Khabar NonStop
भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ हुए बुरे व्यवहार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग को एक बड़ी चप्पल देना चाहते हैं।
दरअसल, दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर अपने ऑनलाइन ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि जाधव के परिवार के अपमान के विरोध में उन्हें भी पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदनी चाहिए।
अपनी मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी कांच की दीवार
बता दें कि, पाकिस्तानी विदेश विभाग में सोमवार को जाधव की मां और पत्नी को जाधव से मिलने से पहले अपने कपड़े बदलने, चूड़ियां, मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा गया था। पाकिस्तान अधिकारियों ने यह कहते हुए चेतनकुल के जूते वापस नहीं किए कि उनमें धातु पदार्थ लगा है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पाकिस्तान की इस हरकत को शर्मनाक बताया था।
Pakistan wants our slippers, Let's Give them Slippers. I have ordered Slippers & sent to Pakistan High Commission. I request everyone to Order 1 Pair Slipper for Pakistan. After ordering Slippers tweet your order's screenshot with #JutaBhejoPakistan http://pic.twitter.com/VzhKvDLq82
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) December 29, 2017
कुलभूषण मामले में बग्गा ने ट्वीट कर कहा, “पाकिस्तान हमारी चप्पलें चाहता है। चलिए, उन्हें चप्पलें देते हैं। मैंने पाकिस्तान उच्चायोग को भेजने के लिए चप्पलें ऑर्डर की हैं। मैं हर किसी से पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदने का अनुरोध करता हूं। चप्पल ऑर्डर करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट हैशटैग जूताभेजो पाकिस्तान भी ट्वीट करें।”
पाकिस्तान में कुलभूषण से मिलने के बाद लौटा परिवार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C9NKZW
Comments
Post a Comment