sss

; //]]>

दिनेश्वर शर्मा ने अब्दुल गनी भट सहित दो हुर्रियत नेताओं से की मुलाकात - Khabar NonStop

Dineshwar Sharma

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर मसले के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि/ वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने पिछले हफ्ते कश्मीर की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान दो हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की, द इकोनॉमिक टाइम्स ने मंगलवार को इस बात की सूचना दी। रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा 27 नवंबर को वजीरबाग श्रीनगर में हुर्रियत (एम) के नेता अब्दुल गनी भट्ट के आवास और कार्यालय में गए थे, जहां करीब 10:30 बजे से लगभग एक घंटे तक एक और हुर्रियत नेता मौजूद थे।

J&K: पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ FIR होगी वापस, महबूबा मुफ्ती

संयुक्त हुर्रियत नेतृत्व ने बातचीत से बनाई थी दूरी

गौरतलब हो सईद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक की अगुआई में संयुक्त हुर्रियत नेतृत्व ने वार्ताकार से बातचीत की पहल से दूर रहने का दावा किया था। उन्होनें कहा था कि यह ‘समय की बर्बादी’ है। रिपोर्ट में कहा गया कि जब बैठक के बारे में पूछा गया, अब्दुल गनी भट्ट ने शर्मा के साथ उनकी बातचीत के बारे में बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन जल्दी में कहा कि उनकी पार्टी मुस्लिम कांफ्रेंस मुख्यतः बातचीत के पक्ष में है और “किसी से भी, जो कश्मीर पर बातचीत करना चाहता है।”

कश्मीर में प्रतिभागियों ने तीन दिवसीय सांस्कृतिक शिविर में लिया भाग

भारत और पाकिस्तान को भी बातचीत में संलग्न होना चाहिए

उन्होनें कहा, “भारत और पाकिस्तान को बातचीत में संलग्न होना चाहिए। पाकिस्तान से बात करते समय, भारत को कश्मीरियों से बात करनी चाहिए और पाकिस्तान को भी भारत से बात करते समय कश्मीरियों से बात करनी चाहिए।”

J&K किशोरों को स्थानांतरित करने का आदेश: राजनाथ सिंह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AORTkd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop