जन्मदिन स्पेशल: अभिनेता, वॉयस आर्टिस्ट, कॉमेडियन, डांसर सभी गुण है मौजूद - Khabar NonStop
जावेद जाफरी भारतीय फिल्म अभिनेता, वॉयस आर्टिस्ट, कॉमेडियन और डांसर हैं जो कि बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन में अपने काम की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।
जन्म
जावेद जाफरी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता जगदीप भारत के मशहूर अभिनेता कॉमेडियन रहे हैं। अपने पिता से ही जावेद को अभिनय के गुण मिले हैं।
विवाह
जावेद की शादी हबीबा जाफरी से हुई है जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं- अलाविया जाफरी, मिजान जाफरी और अब्बास जाफरी।
नेवी डे: जानें भारतीय नौसेना दिवस के पीछे की कहानी
करियर की शुरुआत
जावेद ने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘मेरी जंग’ से हुई थी। इस फिल्म में खलनायक बने जाफरी ने लोगों को अपने अभिनय से खासा प्रभावित किया। फिल्म के एक गाने ‘बोल बेबी बोल रॉक एन रोल’ से लोग उनकी डांसिग की प्रतिभा से वाकिफ हुए। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
फिल्में
मेरी जंग, तहलका, ओह डार्लिंग ये है इंडिया, अर्थ, गैंग, मैं प्रेम की दीवानी हूं, जजंतरम ममंतरम, सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, धमाल, सिंह इज किंग, 3 इडियटस, कमबख्त इश्क, लफंगे परिंदे, डबल धमाल, बेशरम, वार छोड़ ना यार, बैंग बैंग।
जन्मदिन स्पेशल: मुन्नाभाई से मिली पहचान, बेकरी में करते थे काम
राजनीतिक करियर
– वे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले बच्चों के डांस शो ‘बूगी वूगी’ में अपने भाई नावेद जाफरी और दोस्त रवि बहल के साथ जज भी रहे हैं।
– उन्होंने कई अवार्ड शोज भी होस्ट किए हैं जिसमें फिल्मफेयर, स्क्रीन, आईफा जैसे अवार्ड शोज शा मिल हैं।
– उन्होंने डिज्नी के लिए हिन्दी में मिकी माऊस, गूफी, डॉन कारनेज की आवाजें भी डब कराईं हैं।
– फिल्म ‘रोडसाइड रोमियो’ में उनके किरदार चार्ली अन्ना को काफी सराहना मिली थी।
– वे बेहद ही प्रतिभावान अभिनेता हैं और इंडस्ट्री के कई कलाकारों की अच्छी मिमिक्री कर लेते हैं।
– फिल्म धमाल में उनके द्वारा निभाए गए किरदार मानव श्रीवास्तव को काफी सराहना मिली।
– उन्हें पहली बार फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के लिए बेस्ट कॉमिक रोल का आईफा अवार्ड भी दिया गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jbJv4c
Comments
Post a Comment