sss

; //]]>

चीन: अरुणाचल चीन का हिस्सा है, नदी को प्रदूषित करने का सवाल ही नहीं - Khabar NonStop

NBT-image (2)

गुवाहाटी। चीन ने एक बार फिर भारत के अभिन्न राज्य अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा किया है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की सियांग (ब्रह्मपुत्र) नदी का पानी अचानक से काला पड़ने लगा है। ये नदी चीन से बहकर भारत आती है। पेइचिंग का ही हाथ इस नदी को प्रदूषित करने के पीछे माना जा रहा था। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक खबर छपी है। जिसमें चीन ने नदी को प्रदूषित करने के आरोपों को खारिज कर दिया है। और अरुणाचल प्रदेश को अपना बताया है।

चाबहार बंदरगाह: ईरानी राष्ट्रपति करेंगे पहले चरण का उद्घाटन, पाकिस्तान को किया दरकिनार

लेख के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश को प्रदूषित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। क्योंकि ये चीन का हिस्सा है।  अगर स्थानीय प्रशासन की माने तो नदी चीन से बहकर आने वाली कीचड़ की वजह से काली पड़ गई है। दक्षिणी तिब्बत में सियांग नदी यारलुंग सांगपो नाम से बहती है। और असम में ब्रह्मपुत्र बन जाती है। अरुणाचल प्रदेश में इसे सियांग कहा जाता है।

लेख में लिखा

आगे ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि, ‘दक्षिणी तिब्बत चीन का इलाका है। चीन का कर्तव्य है कि वह स्थानीय पर्यावरण की रक्षा करे।’ यह लेख रिसर्च फेलो हु जियोंग ने लिखा है। इतना ही नहीं लेख में ये भी कहा गया है कि,’भारत को चीन विरोधी भावनाएं उकसाने के लिए जल विज्ञान संबंधी मुद्दों को लेकर चीन पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने में इससे मदद नहीं मिलेगी।’ आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की लाइफलाइ सियांग नदी को माना जाता है। इस नदी के पानी में पिछले दो महीनों से मिट्टी, रेत और सीमेंट भी देखने को मिल रही है। जिसने समूचे पूर्वोत्तर में चिंता बढ़ा दी है।

केन्द्र और दिल्ली सरकार 100 साल पुराने कब्रिस्तान को लेकर आमने-सामने



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nnI6ML

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop