sss

; //]]>

खेत पर काम कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला, गाँव में दहशत का माहौल - Khabar NonStop

cannibalist Tiger

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में बाघ के हमलो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे बाघ के हमलो से अब पूरा पीलीभीत जनपद थर्रा उठा है। क्या गाँव क्या शहर हर तरफ बाघ की दहशत है। आपको बता दे कि पिछले काफी दिनों से बाघ के हमले होने थम से गए थे पर बाघ के पगचिन्ह जिले के कई इलाकों में देखे गए थे। बाघ के हमले की सूचना कहीं से नहीं मिली थी। लेकिन आज बाघ ने एक मजदूर को अपना निवाला बना कर अपनी मौजूदगी का एक बार फिर से एहसास करा दिया। पिछले 11 माह में यह बाघ का 24वां हमला है। वन विभाग बाघ के लगातार हो रहे हमलो पर पूरी तरह से अंकुश लगा पाने में असफल होता नजर आ रहा है। आलम यह है कि बाघ के हमले की सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम घटना स्थल पर जाने से कतराती है।

बिजली का करंट लगने से हुई महिला की मौत

क्या है पूरा मामला

मामला थाना गजरौला क्षेत्र के गाँव गड़ा कलां निवासी जोगेन्द्र (32) का है। जो मजदूरी पर खेत की रखवाली करने का काम करते है। आज भी वो थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के चलतुआ फार्म पर खेत की रखवाली कर रहे थे कि अचानक बाघ ने उनपर हमला कर दिया। बाघ मजदूर को खींच कर जंगल के अंदर ले गया। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को जंगल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सात वर्षीय किशोरी को बनाया अपनी हवस का शिकार

क्या कहना है मृतक के भाई का

मृतक जोगेन्द्र के भाई धीरेन्द्र ने बताया कि पिता की तबियत ख़राब होने के चलते भाई को बाबा भूपेंद्र सिंह के फार्म पर खेत की रखवाली करने के लिए भेज दिया गया था। भाई बंदरो को भगाने के लिए खेत के आस-पास घूम रहे था। इतने में अचानक तार के पास बाघ आ गया और उसने छलांग लगा दी और भाई को खींच कर जंगल के अंदर ले गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आये तब उनकी तलाश शुरू की गई। गाँव के कई लोग तलाशी करने में जुट गए। काफी तलाशी के बाद जंगल के अंदर जोगेन्द्र का अधखाया हुआ शव मिला जिसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गयी।

पीलीभीत: पुलिस ने चलाया कुख्यात चोरों को पकड़ने का अभियान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pEHMdr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop