बाघ के पगचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिला आज भी बाघ की दहशत से मुक्त नहीं हो पाया, पिछले काफी दिनों से अमरिया क्षेत्र में बाघ के होने की लोकेशन मिल रही थी। अब मझोला पुलिस चौकी और गजरौला थाना क्षेत्र में भी बाघ के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है।
एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी
जानें पूरा मामला
दरअसल सुबह मझोला के कुलारा फार्म के पास बाघ के पगचिन्ह देखे गए, जवकि पास के ही एक खेत में सांड का शव भी पाया गया। बही दूसरी तरफ गजरौला थाना क्षेत्र में जराकोठी से संडई हाल्ट मार्ग के आसपास नहर पटरी पर बाघ का जोड़ा भी देखा गया। उधर मझोला पुलिस चौकी क्षेत्र के कुलारा फार्म के आसपास बाघ की लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
खेत में पगचिन्ह देखे गए
रविवार को कुलारा फार्म के निकट किसान प्रतिपाल सिंह के गेहू के खेत में बाघ के पगचिन्ह देखे गए। जिसकी सुचना वनविभाग को दी गयी। कुछ ही देर में वनविभाग की टीम मौके पर पहुँची और खेत में बने बाघ के पगचिन्हों को ट्रेस कर आगे की लोकेशन देखी। कुछ ही दुरी पर झाड़ियों में सांड का शव मिला जिसका बाघ ने शिकार किया था। वनविभाग की टीम ने बाघ के आसपास होने की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CWKspp
Comments
Post a Comment