शिक्षा के मंदिर में पुलिस और दबंगों ने सांठ-गांठ कर लगाया बाजार - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर के जहांगीराबाद में स्तिथ राह-ए-निजात जू०हा० स्कूल से है जहां दबंग नोटों के चन्द टुकड़े कमाने के लिए, शिक्षा के मंदिर में ही हर सप्ताह बाजार लगवाते हैं।
ज़िला बहराइच नाम एक बार फिर हुआ रोशन
जानें पूरा मामला
बुलन्दशहर के जहांगीराबाद में स्तिथ राह-ए-निजात जूनियर हाइ स्कूल की हैं, जहां कुछ दबंगो और पुलिस की सांठगांठ से ये बाजार चल रहा है, बाजार में भीड़भाड़ ज़्यादा होने की वजह से यहां से छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आ चुकी हैं, वहीं जब हमारी टीम ने इस मुद्दे पर यहां के लोगों से बात करनी चाही तो वो कैमरे के पीछे तो अपना दर्द बयां करते हैं लेकिन आम लोगों में दबंगो का इतना खौफ़ है कि कैमरे के सामने आकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
IAS अधिकारी का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, पत्नी ने कहा मेरे पति नहीं
जांच बीएसए को सौंपी गई
दरअसल स्कूल प्रबन्धक ने बुलन्दशहर ज़िला अधिकारी से स्कूल परिसर में लगने वाले बाजार की शिकायत ज़िला अधिकारी से की तो जांच बीएसए को सौंपी गई जांच के बाद स्कूल में हर सप्ताह बाजार लगा भी पाया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। हालांकि ज़िला अधिकारी इसपर कार्यवाही करा दबंगों पर जल्द नकेल कसने की बात कह रही हैं, लेकिन सवाल ये उठता है, सालों से बदस्तूर साप्ताहिक बाजार लगवाने वाले दबंगों पर अब तक कार्यवाही क्यों नहीं कि गई?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zeCDeS
Comments
Post a Comment