व्लादिमिर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नए साल की बधाई, लिखा ये - Khabar NonStop
मॉस्को। नए वर्ष की बधाई और जश्न का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरी दुनिया में लोग नए साल पर अपने परिवार के लोगों, रिश्तेदार, मित्रों और शुभचिंतकों को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नए साल की बधाई दी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद चीन ने दी सफाई
पुतिन ने ट्रंप से कहा ये
दुनिया के दो सबसे ताकतवर नेताओं के बधाई सन्देश को जानने की उत्सुकता पूरे विश्व को है। जानकारी के मुताबिक सूरी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई सन्देश में दोनों देशों के बीच ‘व्यावहारिक सहयोग’ बनाए रखने की अपील की है। रुसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने बधाई के साथ-साथ दोनों देशों के संबंधों को बरक़रार रखने का आह्वान किया है। रूस की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गयी।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को रंगे हाथों पकड़ा, किया ट्वीट
दुनिया के सभी देशों को भेजा बधाई संदेश
रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नए साल की पूर्व संध्या पर दुनिया के सभी देशों को बधाई संदेश भेजा है। रूस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, “विश्व में रणनीतिक स्थिरता की मजबूती के लिए रूस और अमेरिका के बीच रचनात्मक संवाद विशेष रूप से आवश्यक है।” बयान में कहा गया है कि पुतिन ने अमेरिका से ‘आपसी सम्मान’ और दोनों देशों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करने की बात कही है। रूसी राष्ट्रपति ने पूर्व सोवियत संघ निकले गण राज्यों के नेताओं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी की एंजेला मार्केल और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को भी संदेश भेजा है।
इज़राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में बनाई योजना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lo8HFZ
Comments
Post a Comment