sss

; //]]>

दिल्ली: कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला को देखकर किया हस्तमैथुन - Khabar NonStop

women molestedदिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिसमें पीड़ित एक महिला प्रोफेसर है जिसके साथ छेड़छाड़ और स्नेचिंग किए जाने का मामला सामने आया है।

कहां की है घटना

बता दें की यह पूरी घटना दिल्ली के कनॉट प्लेस का है। जहां महिला अपने ऑफिस की छत पर मौजूद थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसी समय वहां एक नकाबपोश व्यक्ति आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। पीड़ित महिला ने बताया उस वक्त उनका ब्रेक था। वह अपने ऑफिस की छर पर जा रही थी। तभी उसे लगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसने पलट कर देखा तो करीब 20 वर्षीय एक युवक उसके पीछे आ रहा था। महिला छत पर आ गई। वह फोन पर बात कर रही थी। वह शख्स भी उसे दूर से खड़ा होकर घूर रहा था।

दिल्ली: तीन बच्चों ने शादी-समारोहों में आतिशबाजी रोकने के लिए दायर की याचिका

महिला के करीब आया और ……

वह आदमी महिला के करीब आ गया। उसे पीछे आते देख महिला ने बात खत्म की और उससे पूछा कि क्या कोई दिक्कत है। इस पर उस नकाबपोश शख्स ने महिला से कहा कि वह अपनी जगह पर खड़ी रहे, वहां से हिले नहीं। फिर आरोपी महिला के सीने की तरफ घूरने लगा और अचानक उसने अपनी पेंट की ज़िप खोली और प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल कर हस्तमैथुन करने लगा।

जब महिला ने भागने की कोशिश की

महिला ने यह हरकत देखकर भागने की कोशिश की तो उस शख्स ने उसका रास्ता रोक लिया। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। महिले ने एक बार फिर छत से नीचे भागने की कोशिश की और आरोपी को धक्का दिया। आरोपी पलटकर आया और महिला का फोन छीन कर दूसरी छत पर कूदकर भाग गया।

विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने परिवार संग की पीएम से मुलाकात

कनॉट प्लेस थाना में दर्ज मामला

इस दौरान महिला की आवाज सुनकर कुछ लोग छत पर आ गए। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। महिला की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 342, 356 और 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BDkpD3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop