अस्पताल की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत - Khabar NonStop
पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई। पीलीभीत का जिला महिला अस्पताल एक बार फिर सुर्ख़ियो में आया। यहाँ एक गर्भवती महिला को कल दोपहर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ गर्भवती महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। लेकिन गर्भवती महिला के परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुँचे जहाँ अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी।
हैरानी की बात यह कि निजी अस्पताल की एम्बुलेंस चालक भी गर्भवती महिला और उसके परिजनों को जिला अस्पताल गेट पर ही छोड़कर भाग गया। इधर गर्भवती महिला को अब जिला महिला अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया। महिला के परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में हंगामा कर दिया।
लापरवाही : गलत ट्रैक पर 160 किमी दौड़ती रही ट्रेन, यात्री परेशान
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, थाना माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गाँव निवासी हरिराम की 40 वर्षीय पत्नी भानवती को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ महिला चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर पाते हुए शहर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति हरिराम ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया जिससे जानकारी मिली कि गर्भ में पल रहा बच्चे की पेट में ही मौत हो गयी। इस पर निजी अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती न होने पर एम्बुलेंस चालक दर्द से तड़प रही महिला व् उसके परिजनों को अस्पताल गेट पर ही उतार कर भाग गया। महिला के परिजन जैसे तैसे महिला को लेकर दुबारा जिला महिला अस्पताल पहुँचे। वहीँ, दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया और जिला महिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया।
महिला अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप
इधर गर्भवती महिला के पति हरिराम ने जिला महिला अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जिला महिला अस्पताल की प्राइवेट अस्पतालों से रहती है सांठगांठ
इस मामले की जानकारी विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा को हुई तो पंकज शर्मा अपने कार्यकर्ताओ के साथ जिला महिला अस्पताल पहुँचे और इलाज के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओ ने अस्पताल प्रशासन पर प्राइवेट अस्पतालों से सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और मामले की शिकायत उच्चधिकारियों से करने की बात कही।
अस्पताल की लापरवाही से हुई दो शिशुओं की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BJXTsN
Comments
Post a Comment